Samsung Galaxy S20 FE 5G को 40 हजार के बजाय मात्र 23,999 रुपये में लाएं घर, जानें ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy s20 fe 5g Discount: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, और आपका बजट 25 हजार से कम है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको सैमसंग गैलेक्सी के एक ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ मिल रहा है। 25,000 तक कीमत में ये आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई पर मिलने वाले डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
अमेजन से करें खरीदारी
दरअसल अमेजन अपने ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट दे रहा है। जिसके तहत आप भी Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। इसे मात्र 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि, इफेक्टिव कीमत के तहत कस्टमर्स इसे 23,999 रुपये में ले सकते हैं। आपको बता दें, इस फोन को क्लाउ नेवी, क्लाउ मिंट और क्लाउट लैवेंडर तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G के फीचर्स
सैमसंग के इस फोन में आपको 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया है। इसके128GB स्टोरेज को यूजर अपनी सुविधानुसार 1TB तक बढ़ाया भी सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। वहीं, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 5G की बैटरी
कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी शामिल किया है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस हैंडसेट में यूजर्स को वायरलेस चार्जिंग 2.0 का सुपोर्ट भी मिल रहा है। ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








