Home
Mobile

Samsung Galaxy S22 5G पर 22 हजार तक का मिल रहा भारी डिस्काउंट, यहां जानें ऑफर, जल्दी करें

Samsung Galaxy S22 पर 22 हजार तक का मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर

Samsung Galaxy S22 Offer:अगर आप भी कम बजट में दमदार फीचर वाला प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए Samsung Galaxy S22 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां आपने सही पढ़ा है। दरअसल Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 5G पर तगड़ा ऑफर दे रहा है। जिसे आप कीमत से लगभग 22 हजार तक कम दाम में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं ऑफर के तहत इस हैंडसेट को यूजर्स मात्र 2,709 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस प्रीमियम फोन पर मिल रहे तगडें ऑफर्स के बारे में विस्तार से समझाते हैं।

Samsung Galaxy S22 की खूबियां

Samsung Galaxy S22 में कंपनी ने 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिसे 10Hz पर भी यूज किया जा सकता है। इसे गोरिल्ला ग्लास Victus+ सपोर्ट दिया गया है। Samsung ने अपने इस डिवाइस के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है। जो ब्लू लाइट को फिल्टर करेगा। Galaxy S22 में 4nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 8 GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज के साथ आ रहा है।

Samsung Galaxy S22 पर 22 हजार तक का मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैं। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का , दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है । जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा।इस फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, 5G, 4G LTE, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Samsung Galaxy S22 5G पर मिलने वाले ऑफर्स डिटेल

आपको बता दें, कंपनी ने Samsung Galaxy S22 5G को 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज को 72,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे कई ऑफर्स के तहत आप मात्र 50,889 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। जिससे आप इस फोन पर लगभग 22,000 रुपये बचा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung is offering strong offers on its flagship smartphone Samsung Galaxy S22 5G. Under which the company is giving its customers a chance to buy this phone at a discount of up to 22 thousand rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X