Samsung Galaxy S22 को 46,000 रुपये की बचत के साथ लाएं घर, यहां जानिए नई कीमत व ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy S22 Discount: सैमसंग का गैलक्सी स्मार्टफोन आखिर कौन नहीं लेना चाहता है, लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण कई लोग इसे नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने मार्केट में अपना Samsung Galaxy S23 पेश कर दिया है। जिसके बाद कंपनी आपको अपने पुराने मॉडल Galaxy S22 जिसका क्रेज अभी भी लोगों में है, इसपर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसका लाभ ले कर आप इस फोन को 46,000 रुपये तक की बचत के साथ इसे अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आपको इस प्रीमियम फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी 22 पर ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी S22 5जी की कीमत 85,999 है , जिसे आप फ्लिपकार्ट से 53 फीसदी छूट के साथ मात्र 39,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। जिसके बाद आप सैमसंग के इस फोन पर लगभग 46,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी 22 स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एस22 स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डायनामिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC चिपसेट दिया है। यह डुअल नैनो सिम सपोर्टेड स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12-आधारित वन यूआई 4.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन करता है। जिसे 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी S22 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड शूटर के साथ 12-मेगापिक्सल का सेंसर और टेलीफोटो लेंस के साथ 10-मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Galaxy S24 सीरीज की जल्द होगी एंट्री
सैमसंग जनवरी में अपने आगामी सीरीज Samsung Galaxy S24 को लॉन्च कर सकता है। लीक्स की मानें तो सैमसंग इस फ्लैगशिप सीरीज को 17 जनवरी 2024 में सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च करेगी। इस सीरीज में के तहत कंपनी अपने तीन नए स्मार्टफोन Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को एक साथ पेश कर सकती है। बता दें कि Galaxy S24 सीरीज की प्री बुकिंग लॉन्च होने के बाद 17 जनवरी से शुरू होगी। जिसकी डिलीवरी सैमसंग 26 या फिर 30 जनवरी से शुरू करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








