Home
Mobile

Samsung Galaxy S22 को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदें, जानें दाम व ऑफर डिटेल

Galaxy S22 Discount: अगर आप भी सैमसंग का फ्लैगशिप फोन खरीदना चाह रहे हैं और ज्यादा कीमत होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल कंपनी अपने Galaxy S22 पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसे कीमत से लगभग 30,000 रुपये तक की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन का अपडेटेड मॉडल Samsung Galaxy S23 लॉन्च हो आ चुका है, इसके बाद भी Galaxy S22 का क्रेज लोगों में बना हुआ है। तो आईए आपको इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S22 5G पर ऑफर

वैसे तो सैमसंग गैलेक्सी S22 5जी की कीमत 85,999 रुपये है, लेकिन Galaxy S23 सीरीज के लॉन्च के बाद इसकी कीमतों में कटौती की गई है। इस फोन को ग्राहक 39,999 रुपये की कीमत में अपने घर ला सकते हैं। दरअसल इसपर 53% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं अगर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर Flipkart एक्सिस बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह 10% अतिरिक्त छूट का भी लाभ ले सकेगा। इतना ही नहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत गैलेक्सी S22 5G पर 39,999 रुपये तक की छूट का भी लाभ लिया जा सकता है। हालांकि इस छूट का लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगा। इस फोन को कंपनी ने बोरा पर्पल, ग्रीन, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Samsung Galaxy S22 को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदें, जानें ऑफर

Galaxy S22 5G स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस22 5जी एक प्रीमियम फोन है। जिसमें 6.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 12MP + 10MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 3700mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S22: 8 GB RAM and 128 GB storage is offered in the Galaxy S22 smartphone. Not only this, this smartphone comes with a display with 120 Hz refresh rate which is a dynamic AMOLED display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X