Home
Mobile

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G हुआ सस्ता, 30 हजार तक की भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें, जानें ऑफर डिटेल्स

अगर आप भी कम बजट में प्रीमियम फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल Samsung Galaxy S22 Ultra 5G फोन को आप कीमत में 30 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन आपको Flipkart पर 31 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। तो चलिए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर डिटेल और इसकी नई कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक की जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G की कीमत

इस फोन के कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S22 Ultra 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की ओरिजिनल कीमत 1,31,999 रुपये है, जिसे आप कई ऑफर्स के तहत 31 प्रतिशत छूट के बाद मात्र 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल फरवरी में 1,18,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। जो अब लॉन्च कीमत से लगभग 30,500 रुपये कम दाम में मिल रहा है।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G हुआ सस्ता, इतनी कम कीमत में लाएं घर

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर ऑफर्स

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो इस फोन की EMI अगर आप ICICI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन करते हैं तो आप 1000 रुपये तक लाभ पा सकते हैं। वहीं PNB क्रेडिट कार्ड से इस फोन का पेमेंट करते हैं तो आप इस पर इंस्टेंट 12 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। जिसके बाद इसकी कीमत 88,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से इसका पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक का भी लाभ ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S22 Ultra के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Samsung Galaxy S22 Ultra में यूजर्स को 6.8 इंच की एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। इसके साथ ही इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 40 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। सैमसंग अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दे रहा है, जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Samsung Galaxy S22 Ultra 5G has been cut by up to 30 thousand from the price. In this, you are getting 108 megapixel camera, 10 megapixel telephoto shooter and 12 megapixel ultra wide camera for photography.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X