Home
Mobile

Samsung Galaxy S22 Ultra और S23 Ultra 5G की कीमत में भारी कटौती, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल

अगर आप इस वक्त नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है। दरअसल Amazon Great Indian Festival Sale में Samsung Galaxy S23 Ultra 5G और S22 Ultra 5G को कई ऑफर्स के तहत कीमत से भारी छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसे ग्राहक भारी भरकम छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आपको इन प्रीमियम फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर ऑफर

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के 12GB रैम औऱ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 1,03,790 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसपर बैंक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर ग्राहक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट यानि कि 1500 रुपये तक की बचत कर सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,02,290 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन वापस करने पर इस पर 50 हजार तक का लाभ लिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर ऑफर

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 84,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसकी खरीदारी पर HDFC Bank कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर 10 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 74,999 रुपये तक हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, एक्सचेंज ऑफर का फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी। आपको बता दें, इस फोन को भारत में 2022 में कंपनी ने 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy S22 Ultra और S23 Ultra 5G की कीमत में भारी कटौती, जानें

Samsung Galaxy 23 Ultra 5G स्पेक्स

इसमें 6.8-इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर संचालित होता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

वहीं Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 40 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huge discounts are being given on Samsung Galaxy S23 Ultra 5G and Samsung Galaxy S22 Ultra 5G in Amazon Great Indian Festival Sale. Here we are telling you in detail about Samsung Galaxy S23 Ultra 5G and Samsung Galaxy S22 Ultra 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X