Home
Mobile

Amazon सेल में Samsung Galaxy S22 Ultra पर 57,000 तक की छूट, जल्दी करें

Samsung Galaxy S22 Ultra Discount: अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे सही साबित हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम फोन्स पर तगड़ी डील दे रही है। इसी के तहत सैमसंग के धांसू फोन Samsung Galaxy S22 Ultra 5G को लगभग 57,000 रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। आइए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर डिटेल और इसकी नई कीमत से रूबरू करवाते हैं।

Galaxy S22 Ultra की नई कीमत और ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,31,999 रुपये है। जिसे इस सेल में 36 प्रतिशत की फ्लैट छूट के साथ मात्र 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही आप इसे मंथली 4,121 रुपये EMI के साथ भी खरीद सकते हैं। अगर आप इस फोन की खरीदारी SBI कार्ड से करते हैं, तो 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 74,999 रुपये तक हो जाएगी। साथ ही साथ ही साथ एक्सचेंज ऑफर में इसपर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है।

Galaxy S22 Ultra स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में 6.8 इंच एज QHD+ डायनामिक एमोलेड 2x डिस्प्ले मिलेगी। जिसकी स्क्रीन 120 हर्ट्ज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। इस फोन में 1750 निट की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फोन को ऑक्टा-कोर 4nm चिपसेट से लैस किया है। इसमें फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।Samsung Galaxy S22 Ultra को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

Amazon सेल में Samsung Galaxy S22 Ultra पर 57,000 तक की छूट, जल्दी करे

iPhone पर ऑफर

इसके अलावा अगर आईफोन (iPhone) को भी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो इस सेल में भारी भरकम छूट के साथ आईफोन को भी अपने घर ला सकते हैं। जिसपर कंपनी तगड़ी छूट अपने ग्राहकों को ऑफर कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 12 GB RAM and 256 GB storage variant of Samsung Galaxy S22 Ultra is Rs 1,31,999. Which has been made available in this sale for just Rs 84,999 with a flat discount of 36 percent. Along with this, you can also buy it with monthly EMI of Rs 4,121.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X