Home
Mobile

Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन पर बंपर छूट, 54% तक की बचत के साथ खरीदने का मौका

सैमसंग गैलेक्सी S23 5G स्मार्टफोन Samsung लवर्स के बीच काफी फेमस है। इसकी बेहतरीन परफॉर्मेंस और आकर्षित डिजाइन इसे दूसरे अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से काफी अलग बनाता है।

लॉन्च के वक्त सैमसंग के इस गैलेक्सी फोन की कीमत करीब 1 लाख रुपये थी, जो इसे एक हाई-एंड स्मार्टफोन बनाती है। हालांकि, इस वक्त आप इस फोन को आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और इसकी नई कीमत की डिटेल बताते हैं।

Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन पर बंपर छूट, यहां जानें डिटेल

Samsung Galaxy S23 5G पर बंपर छूट

गैलेक्सी एस23 5जी के 256GB मॉडल पर को वर्तमान में ग्राहक 10-20 नहीं बल्कि, 54% तक की छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। ऐसे में यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो चाह कर भी ज्यादा कीमत के कारण इसे खरीद नहीं पा रहे थे।

Black Friday Sale 2024 के तहत इस प्रीमियम फोन को Flipkat पर 54% तक की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वैसे तो इसकी कीमत 1 लाख रुपये के आस-पास है, लेकिन अभी आप इस फोन को केवल 43,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

इतना ही नहीं अगर इस फोन की खरीदारी आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से करते है, तो 5% अन्य छूट का भी लाभ ले सकेंगे। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी। साथ ही एक्सचेंज के जरिए इस पर ग्राहक पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकता है।

Samsung Galaxy S23 5G स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.1 इंच का डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1750 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है।

स्टोरेज की बात करें तो 8GB के साथ 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। हालांकि, सेल में 256जीबी वेरिएंट को आकर्षक छूट में खरीदा जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy s23 5g gets big discount in Flipkart Black Friday Sale, Check deal here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X