Samsung Galaxy S23 5G फ्लैगशिप फोन पर जबरदस्त डील, 50 हजार से भी कम कीमत में खरीदें फोन
Samsung Galaxy S23 5G Price Cut: अगर आप भी उन लोगों में आते हैं, जो सैमसंग का Galaxy S23 5G स्मार्टफोन खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन भारी भरकम प्राइज के कारण नहीं खरीद पाते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं।
दरअसल गैलेक्सी एस23 5जी पर इस वक्त बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जिसके साथ आप इस फोन को 50 हजार से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आगे इस फोन की नई कीमत व डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस23 5जी को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हालांकि, अपनी पॉलिश्ड फिनिश और बेहतर सॉफ्टवेयर के कारण यह फ्लैगशिप फोन हमेशा डिमांड में रहता है।
सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप हैंडसेट में 6.1 इंच डायनमिक डिस्प्ले, 8 GB रैम जैसे के साथ कई और बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। अगर आपका बजट 50,000 रुपये से कम है तो आपके लिए सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Samsung Galaxy S23 5G की कीमत व ऑफर: सैमसंग गैलेक्सी एस23 के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये है। लेकिन अगर ग्राहक सैमसंग के इस फोन को जब कार्ट में एड करेगा तो कंपनी इस पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर करेगी।
इसके अलावा अगर HDFC बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह 10,000 रुपये तक के अन्य छूट का भी लाभ ले सकता है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 45,147 रुपये हो जाएगी।

Samsung Galaxy S23 5G फीचर: सैमसंग के इस हैंडसेट में 6.1 इंच डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080 x 2340 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है।
इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 1750 निट्स तक है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है, जे 8 जीबी तक रैम के साथ आ रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस से लैस हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 3900mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी 3.2, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








