Home
Mobile

Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की कीमत में 25000 रुपये तक की कटौती, यहां जानें सभी डिटेल

Samsung Galaxy S23 5G Discount: अगर आप भी सैमसंग लवर हैं, और कंपनी के प्रीमियम फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सैमसंग के Samsung Galaxy S24 सीरीज आने के बाद से ही Galaxy S23 5G की कीमतों में भारी कटौती की जा रही है।

प्राइज में कटौती के बाद ग्राहक इस फोन को 25,000 रुपये से भी ज्यादा तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी नई कीमत और ऑफर से लेकर उपलब्धता तक के बारे में बताते हैं।

Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की कीमत में 25000 रुपये तक की कटौती

Samsung Galaxy S23 5G ऑफर- सैमसंग ने अपने इस प्रीमियम गैलेक्सी फोन को 74,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे वर्तमान में फ्लिपकार्ट से 25,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

जिसके बाद इसकी कीमत 49,999 रुपये तक हो गया है। इसके साथ ही अगर ग्राहक इस फोन को सैमसंग एक्सिस बैंक के कार्ड से खरीदता है तो वह इस पर 10% तक के अन्य ऑफर का भी लाभ ले सकेगा।

Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की कीमत में 25000 रुपये तक की कटौती

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ ही इसे एक्सचेंज ऑफर पर भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके तहत इस फोन पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, इसका पुरा लाभ लेने के लिए आपको सभी कंड़ीशन पुरे करने होंगे।

Samsung Galaxy S23 5G स्पेक्स- सैमसंग गैलेक्सी S23 में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.1 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। जो 2,340×1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का टेलीफोटो और 10MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

इसके बैक कैमरे से 8K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग की सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसके फ्रंट कैमरे से 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग की जी सकती है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 3,900mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फोन में 2G, 3G, 4G और 5G कनेक्टिविटी मिलती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy s23 5g price slashed Know new price and offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X