Samsung Galaxy S24 के लॉन्च से पहले Galaxy S23 सीरीज की कीमतों में भारी कटौती, जानें ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy S23, S23 Plus Price Cut: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना नया सीरीज Samsung Galaxy S24 पेश करने जा रहा है। जिसे कंपनी आगामी 17 जनवरी को ग्लोबली लॉन्च करेगी। फिलहाल इस सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। जिसे ग्राहक सैमसंग के ऑफिशियली साइट से बुक कर सकते हैं। अपने आगामी सीरीज के आने से पहले ही कंपनी ने अपने पहले पुराने मॉडल्स Galaxy S23, S23 Plus की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती की है। जिसके बाद अब ग्राहक इस फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में ले सकते हैं। तो आइए आपको इसकी कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Galaxy S23, S23 Plus की कीमतों में कटौती
इन दोनों मॉडल्स पर छूट के बाद गैलेक्सी एस23 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 64,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 69,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं गैलेक्सी एस23+ के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 84,999 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 94,999 रुपये में ग्राहक अपने घर ला सकते हैं।
इसके अलावा अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन या फिर फ्लिपकार्ट से करता है तो वह बैंक ऑफर्स के तहत 5,000 रुपये तक के अन्य डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इन फोन्स को और भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।
क्या आपको लेना चाहिए?
इसके अगले जेनरेशन गैलेक्सी एस सीरीज 24 को लॉन्च होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में Galaxy S23 और Galaxy S23+ अभी भी दमदार फीचर वाला एक धांसू फोन है। वहीं अगर आप प्रीमियम ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो सैमसंग के ये फोन्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। हालांकि, सैमसंग ने इसके Galaxy S23 Ultra की कीमत में कटौती नहीं की है। सैमसंग का यह फोन 1,00,000 रुपये तक की कीमत के आसपास आता है।
वहीं अगर आपको सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज के अगले जेनरेशन फीचर्स वाला फोन लेना हैं, तो आपको Galaxy S24 सीरीज के लिए थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24 स्मार्टफोन में जेनरेटिव AI क्षमता वाले कई सारे फीचर्स दिए जाने की संभावना है। हालांकि, आने वाले सैमसंग फोन्स को मौजूदा गैलेक्सी एस23 सीरीज की तुलना में ज्यादा महंगे दाम पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








