Samsung Galaxy S23 : कैमरा डिटेल हुई लीक , जाने क्या है खास
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग के लिए Samsung Galaxy S22 सीरीज़ के लिए एक बड़ी सफलता में से एक रही है। सैमसंग द्वारा पहली बार गैलेक्सी S22 ( Samsung Galaxy S22 ) सीरीज़ को वैश्विक स्तर पर सभी के सामने पेश किए हुए छह महीने हो चुके है। अब मानो ऐसा लगता है कि अब कुछ ही समय में, Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च होने का समय आ जाएगा।

Samsung Galaxy S23 : कैमरा डिटेल लीक
Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के कैमरा डिटेल लीक पहले ही आ चुके है। Technizo Concept द्वारा Galaxy S23 Ultra का एक रेंडर भी सामने आया है। यदि वास्तविक डिवाइस लीक हुए रेंडर जैसा कुछ भी होगा, तो गैलेक्सी S23 सीरीज ( Samsung Galaxy S23 ) मार्किट में सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन में से एक होगा। पर अभी के लिए स्मार्टफोन के जो कैमरा डिटेल लीक हुआ है उस पर एक नजर डालते है ।

गैलेक्सी क्लब की एक रिपोर्ट के अनुसार...
गैलेक्सी S23 सीरीज़ ( Samsung Galaxy S23 ) में भी उसी 10MP टेलीफोटो सेंसर का उपयोग करने की उम्मीद है जो गैलेक्सी S22 और गैलेक्सी S22+ डिवाइस में है।अफवाहों के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 ( Samsung Galaxy S23 ) और गैलेक्सी S23+ ( Samsung Galaxy S23+ ) पर टेलीफोटो सेंसर को अपग्रेड करने की संभावना नहीं है।
2023 में Samsung Galaxy S23 Series लॉन्च होने की उम्मीद :
सैमसंग गैलेक्सी S22 ( Samsung Galaxy S22 ) अल्ट्रा को उस पावरहाउस के लिए जाना जाता है जो कैमरा और परफॉर्मेंस डिपार्टमेंट में है। हर साल की तरह, प्रशंसकों को गैलेक्सी S22 ( Galaxy S22 ) सीरीज़ के कैमरे में बड़े अपग्रेड की उम्मीद होगी।

हालांकि निश्चित रूप से कुछ अपग्रेड होंगे । गैलेक्सी क्लब की रिपोर्ट के अनुसार, गैर-अल्ट्रा मॉडल पर टेलीफोटो सेंसर को अपग्रेड नहीं किया जाएगा। गैलेक्सी S23 ( Samsung Galaxy S23 ) सीरीज़ के लॉन्च की सही तारीख या समय सीमा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह हर साल की तरह 2023 की शुरुआत में जनवरी या फरवरी के आसपास लॉन्च होने कि उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications







