Samsung Galaxy S23 FE 5G के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें सभी डिटेल्स

Samsung Galaxy S23 FE 5G के फीचर्स लॉन्च ले पहले ही लीक हो चुके हैं। जिसके अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी 50 मेगापिक्सल कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ इसे लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि, इस स्मार्टफोन को Exynos 2200 SoC से लैस किया गया है। हालांकि अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy S23 FE 5G के संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy S23 FE 5G में यूजर्स को सैमसंग गैलक्सी S23 जैसा ही प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा सैमसंग स्मार्टफोन को कंपनी 4,500mAh की बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी इस साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Galaxy S23 FE 5G के लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें, कंपनी जल्द ही सैमसंग गैलक्सी S22 FE 5G को छोड़कर सैमसंग गैलक्सी S23 FE को लेकर आ रही है, जिसके कारण उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी इस फोन को लेकर जल्द ही कोई खुलासा कर सकती है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G के फीचर्स
आपको बता दें, Samsung Galaxy S21 FE 5G को 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था। उस वक्त कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया था। जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 8 GB का रैम दिया था। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें यूजर्स को 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट में Exynos 2100 SoC प्रोसेसर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








