Samsung Galaxy S23 FE स्पेशल एडिशन को आधी कीमत में लाएं घर, मिल रही बंपर छूट, यहां जानें ऑफर डिटेल
सैमसंग अपने स्पेशल एडीशन 5G फोन पर ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जिसके बाद आप Samsung Galaxy S23 FE स्पेशल एडिशन फोन को आधी कीमत में अपने घर ला सकते हैं। आपको बता दें, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 79,999 रुपए है, जिसे कंपनी 59,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। इसके साथ ही इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक कार्ड ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके बाद इस फोन को ग्राहक आधी कीमत में अपन घर ला सकते हैं। तो आइए आगे आपको इसपर मिलने वाले ऑफर डिटेल और इसकी खासियत के बारे में बताते हैं।

ऑफर डिटेल
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE स्पेशल एडिशन पर 30,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है, एक्सचेंज में फुल डिस्काउंट मिलने के बाद इसकी कीमत 29,999 रुपये हो जाएगा। हालांकि इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, एक्सचेंज बोनस का लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और कंपनी के एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।
इसके अलावा अगर ग्राहक सैमसंग के इस फोन की खरीदारी HDFC बैंक कार्ड से करता है तो वह 10,000 तक के इंस्टेंट डिस्काउंट भी लाभ ले सकेगा साथ हीसैमसंग एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को कंपनी 10% तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। आपको बता दें, गैलेक्सी S23 FE स्पेशल एडिशन इंडीगो और टैंगेरिन दो कलर ऑप्शन में आता है। आपको बता दें, सैमसंग की ऑफिशल वेबसाइट पर एक बार फिर बंपर छूट उपलब्ध कराया गया है।
स्पेक्स
Galaxy S23 FE स्पेशल एडिशन के खासियत की बात करें तो इसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2200 SoC चिपसेट शामिल किय गया है। जिसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 चलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। फोन के कैमरा मॉड्यूल में 50MP प्राइमरी कैमरा , 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिय गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 4,500mAh की बैटरी इसमें दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








