Samsung Galaxy S23 FE को Amazone से बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जल्दी करें, जानें ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy S23 FE : कोरियन स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने हाल ही में (4 अक्टूबर ) को अपने नए फोन Samsung Galaxy S23 FE को लॉन्च किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 59,999 रुपये तय किया है। जिसपर बंपर डिस्काउंट का ऐलान किया गया है, जिसके बाद इस फोन को ग्राहक हजारों की छूट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस न्यूली हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई की फर्स्ट सेल ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू की है। यहां कस्टमर्स को भारी छूट मिल रहा है। तो चलिए आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE पर ऑफर
सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB दो स्टोरेज के ऑप्शन में लॉन्च किया है। जिसकी फर्स्ट सेल में इसे काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। वैसे तो इसकी कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन 10 हजार कर की छूट के साथ आप इसे मात्र 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें बैंक कैशबैक, अपग्रेड बोनस भी शामिल हैं। ग्राहकों को कंपनी Samsung Galaxy S23 FE की खरीद पर 24 महीने की नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दे रही है। आपको बता दें, 10 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर मिल रहा है। इसकी सेल 5 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। कंपनी ने अपने इस फोन को पर्पल इंडिगो, मिंट, क्रीम और ग्रेफाइट कलर में उपलब्ध कराया है।
Samsung Galaxy S23 FE के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE में कॉम्पैक्ट 6.3-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी स्क्रीन में विशिष्ट 120Hz रिफ्रेस रेट के लिए सपोर्ट मिल रहा है। इसके टॉप पर, कोई केंद्र-संरेखित छेद-पंच कटआउट को देखा जा सकता है। इसके बैक पैनल का डिजाइन फ्लैगशिप S23 सीरीज जैसा ही है। भारत में इस अन्य बाजारों में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC के बजाय Exynos 2200 चिपसेट के साथ लाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आ रहा है। इसमें रिसाइकल्ड मैटेरियल्स और पैकेजिंग उपलब्ध कराई गई है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहला 8GB + 128GB के साथ और दूसरा 8GB + 256GB के साथ आ रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी समेत 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








