Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 FE के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या कुछ होगा खास

Samsung Galaxy S23 FE : सैमसंग अपने फ्लैगशिप Galaxy S23 series के नए फैन एडिशन (FE) मॉडल को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस फोन का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच टिप्स्टर योगेश बरार ने सैमसंग के इस अपकमिंग फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। जिनके अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 या फिर सैमसंग के Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE लीक लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार कंपनी इस फोन को अगले महीने सितंबर 2023 में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S23 FE को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy S23 FE लीक स्पेक्स

टिप्स्टर के अनुसार Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को 6.4 इंच फुलएचडी+ डायनमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। जिसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक हो सकता है। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, इस अपकमिंग फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 या फिर सैमसंग के Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। सैमसंग के इस फोन में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5.1 स्किन को शामिल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। अन्य खबरों की मानें तो इसमें चार साल तक ऐंड्रॉयड सॉफ्टवेयर और पांच साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिल सकता है।

अगले महीने iPhone 15 की हो सकती है धमाकेदार एंट्री

iPhone 15 के लॉन्च की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसकी जानकारी भी लीक हो रही है। नई खबर के अनुसार कंपनी iPhone 15 में लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ऑफर करेगी। यानि कि, नए आईफोन को यूजर्स उसी चार्जर से चार्ज कर सकेंगे जिसे iPad या फिर MacBook के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार मैचिंग चार्जिंग केबल व्हाइट, ब्लैक, यलो, पर्पल और औरेंज कलर में भारत में उपलब्ध कराई जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S23 FE smartphone will be brought with 6.4 inch FullHD + Dynamic AMOLED display. Whose screen refresh rate can be up to 120 Hz.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X