Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 FE इन दो नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy S23 FE New Color Options: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy S23 FE का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस हैंडसेट को अब ग्राहक ने Indigo और Tangerine नए कलर ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे। हालांकि Galaxy S23 FE स्पेशल एडिशन के साथ लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल अपने इस हैंडसेट को बिक्री के लिए सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। तो आइए आपको आगे इस नए कलर वेरियट की कीमत और खासियत बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE की कीमत

गौरतलब है कि, सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट Samsung Galaxy S23 FE को भारत में पिछले महीने अक्टूबर में ही लॉन्च किया है। जो Galaxy S23 series का फैन एडिशन है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S23 FE फोन के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 8+256GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। आपको बता दें, Samsung Galaxy S23 FE फोन के नए कलर वेरिएंट की भी कीमत कंपनी ने सेम ही तय किया है। इस फोन को बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। जहां से इसे ग्राहक खरीद सकेंगे। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को इससे पहले Graphite, Mint , Purple और Cream कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy S23 FE दो नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Samsung Galaxy S23 FE स्पेक्स

Samsung Galaxy S23 FE में 6.4-इंच का डायनैमिक Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। अपने इस हैंडसेट में सैमसंग ने इन-हाउस प्रोसेसर Exynos 2200 को शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50MP का है। इसके अलावा इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 4500mAh की बैटरी दी है, जो 25W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-सी और ब्लूटूथ 5.3 मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched a new variant of its latest phone Galaxy S23 FE. The brand recently launched this phone in the Indian market. Now customers will also be able to buy it in Indigo and Tangerine color options. Which will be available exclusively on the official website of Samsung.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X