Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 FE की कीमत, फीचर्स की जानकारी आई सामने, जल्द भारत में देगा दस्तक, जानें डिटेल

Samsung Galaxy S23 FE: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग बहुत जल्द अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। इसके लॉन्च से पहले ही Galaxy S23 FE को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसमें इस आगामी फोन की कीमत का खुलासा हुआ है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से ऑफिशियली इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। तो चलिए इस अपकमिंग फोन की लीक कीमत के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy S23 FE की भारत में संभावित कीमत

इस अपकमिंग फोन को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार Galaxy S23 FE को भारतीय मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है। जिसके 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 256GB वाले स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये तय की जा सकती है। आपको बता दें, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S21 FE को 49,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया था।

इन सर्टिफिकेशन पर आ चुका है नजर

Samsung Galaxy S23 FE को बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को भारत से BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। जिससे इसके जल्द भारत एंट्री की उम्मीद है । हाल ही में Galaxy S23 FE को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन में देखा गया है। जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। सर्टिफिकेशन साइट via पर इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है। इसेक साथ ही इसमें एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। यह फोन Galaxy S23 सीरीज के डिजाइन जैसा ही है। इसके पावर और वॉल्यूम बटन फोन को राइट साइड में रखा गया हैं। फ्रंट की ओर इसमें पंच होल कटआउट के साथ डिस्प्ले मिलेगा।

Samsung Galaxy S23 FE कीमत, फीचर्स लीक, जल्द भारत में होगा लॉन्च, जाने

Galaxy S23 FE के संभावित फीचर्स

सैमसंग Galaxy S23 FE लॉन्च से पहले ही लोगों के बीच अपने फीचर्स को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। जिसके अनुसार इसमें 6.4 इंच फुल एचडी प्लस डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि, इस डिवाइस को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 या फिर Exynos 2200 चिपसेट से लैस कर सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। जिसमें 5 साल में सिक्योरिटी अपडेट्स और 4 साल में एंड्रॉयड अपडेट्स मिलेंगे की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल सेकन्डेरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4500mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S23 FE in India for 128GB storage variant can be fixed at Rs 54,999 and for 256GB storage variant, it can be priced at Rs 59,999. Samsung Galaxy S23 FE has been spotted on benchmark site Geekbench. Along with this, this smartphone has also received BIS certification from India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X