Samsung Galaxy S23 FE की कीमत का लॉन्च से पहले खुलासा, इस दिन होगी धमाकेदार एंट्री
Samsung Galaxy S23 FE Price Leak: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S23 FE को जल्द लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। अपने लॉन्च से पहले ही यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लॉन्च से पहले ही अब तक इस अपकमिंग फोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस फोन के अमेरिकी कीमत का खुलासा हुआ है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसके लॉन्चिंग डेट तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE लीक कीमत
आपको बता दें, साल की शुरुआत में Galaxy S23 सीरीज को कंपनी ने पेश किया है। अब सैमसंग इसके नए मॉडल Samsung Galaxy S23 FE को लाने की तैयारियों में है। MySmartPrice की मानें तो कंपनी अपने गैलेक्सी एस23 एफई की कीमत राज्यों के हिसाब से अलग-अलग तय करेगी। हालांकि इस फोन की इंट्रोडक्टरी प्राइज $599 हो सकती है। इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होने की संभावना है। इस फोन को Dark Purple, Black, White और Light Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S23 FE इस दिन होगा लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE हाल ही में सैमसंग के अर्जेंटीना वेबसाइट पर नजर आया है। जिसके एक फोटो में गैलेक्सी S23 FE स्क्रीन पर 4 अक्टूबर दिखाई दिया है। जिससे इसके अगले महीने दस्तक देने की संभावना है।
Samsung Galaxy S23 FE संभावित स्पेक्स
Samsung Galaxy S23 FE में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होगा। कंपनी अपने इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 या Exynos 2200 SoC प्रोसेसर से लैस कर सकती है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 10MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।अपने इस डिवाइस को कंपनी 4,500mAh का बैटरी से पैक कर सकती है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








