Home
Mobile

Samsung के इस प्रीमियम फोन की दूसरी बार कीमत हुई कम, 40 हजार से कम में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S23 FE 5G Offer: अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे और भारी भरकम कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल कंपनी के एक प्रीमियम फोन पर ग्राहकों को भारी छूट ऑफर किया जा रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी।

हम बात कर रहे हैं, Samsung Galaxy S23 FE 5G की, जिसे कंपनी ने अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमतों में दूसरी बार कटौती की गई है। सैमसंग का यह पॉपुलर स्मार्टफोन अब आपको 40 हजार से भी कम दाम में मिल जाएगा। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में बताते हैं।

Samsung के इस प्रीमियम फोन की दूसरी बार कीमत हुई कम, जानें ऑफर

आपको बता दें, इस फोन की कीमतों में कंपनी ने पहली बार कटौती साल की शुरूआत फरवरी में ही की थी। वहीं, अब एक बार और अप्रैल में इसकी कीमतें कम हो गई हैं। गौरतलब है कि, सैमसंग का यह फोन 8GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। जिसकी कीमत कंपनी ने क्रमश: 59,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 69,999 रुपये तय की थी।

हालांकि, पहली कटौती में इस फोन की कीमत 5000 रुपये कम हो गई थी। यानी कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत घटकर 54,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत घटकर 64,999 रुपये तक हो गई थी।

Samsung के इस प्रीमियम फोन की दूसरी बार कीमत हुई कम, जानें ऑफर

अब एक बार और इस फोन की कीमतों में कटौती की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 10,000 रुपये तक कम हो गई है। अब इसके बेस वेरिएंट की कीमत 5000 रुपये घटकर 49,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये घट कर 54,999 रुपये तक गो गई है। यानी कि ग्राहकों को अब इस फोन पर हजारों तक की बचत करने का मौका मिल रहा है।

दरअसल सैमसंग अपने कस्टमर्स को बैंक कार्ड के साथ 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्कउंट का भी लाभ दे रहा है। हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए आपको HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Mint, Graphite, Purple, Indigo और Tangerine तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Samsung के इस प्रीमियम फोन की दूसरी बार कीमत हुई कम, जानें ऑफर

Samsung Galaxy S23 FE के स्पेक्स- सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 2200 चिप इसमें शामिल है।

रैम और स्टोरेज की बात करें तो आपको इस फोन में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। अपने इस फोन में फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने 50MP+ 12MP+ 8MP का कैमरा भी शामिल किया है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S23 FE second time price cut know offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X