Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 FE के स्पेक्स लीक, डिजाइन और फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy S23 FE Specs Leak: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग Galaxy S23 सीरीज के स्पेशल एडिशन Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाली है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। हालांकि, इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके डिटेल्स और रेंडर इमेज ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस अपकमिंग फोन को गीकबेंच वेबसाइट पर दो SoC वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई की तस्वीर लीक हुई थी। जिसमें इस फोन के चार्जिंग का खुलासा किया गया था। तो आइए आपको इस फोन के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE लीक

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, सैमसंग के आगामी फैन एडिशन फोन की लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हो चुकी है। जिसके अनुसार इस फोन की एंट्री 2.5D डिस्प्ले के साथ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस अपकमिंग फोन के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। इस में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा शामिल किया जाएगा।

Samsung Galaxy S23 FE के स्पेक्स लीक, डिजाइन और फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy S23 FE की खासियत

सैमसंग अपने इस डिवाइस को यूएस के मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC या फिर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC के साथ पेश कर सकता है, वहीं दूसरे देशों में इस फोन को इन हाउस Exynos 2200 चिपसेट के साथ लाने की उम्मीद है। Exynos वेरिएंट को Xclipse 920 AMD GPU के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इस फोन में 8GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल , अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा 12मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

Galaxy S23 सीरीज की कीमत

Galaxy S23 सीरीज की कीमत की बात करें तो Galaxy S23 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेस मॉडल की कीमत 74,999 रुपये तय हुआ है। Galaxy S23 Plus की कीमत की बात करें तो इसे 94,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं S23 सीरीज के टॉप मॉडल, S23 Ultra की कीमत 1,24,999 रुपये की शुरूआती कीमत है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy S23 FE is expected to come with a 2.5D display. Along with this, triple rear camera will be included for photography in this upcoming phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X