Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 FE को Geekbench पर देखा गया, एंड्रॉइड 13 के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

Samsung Galaxy S23 FE : स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग साल के आखिर तक Samsung Galaxy S23 FE को लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। सैगसंग के इस अपकमिंग डिवाइस को साउथ कोरियन बैटरी सर्टिफिकेशन सहित कई अन्य सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं। हाल ही में Galaxy S23 FE को गीकबेंच पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स विस्तार में बताते हैं।

आपको बता दें, Samsung Galaxy S23 FE को एक अलग मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। Galaxy S23 FE को नए स्पेशल एडिशन मॉडल नंबर SM-S711U1 से लिस्ट किया गया है, जो फोन के यूएस और ग्लोबल वेरिएंट की ओर इशारा कर रहा है। इससे पहले Samsung Galaxy S23 FE को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-S711B के साथ देखा गया था।

Samsung Galaxy S23 FE Geekbench पर देखा गया

हालांकि लिस्टिंग से इस अपकमिंग फोन के मदरबोर्ड की जानकारी सामने आई है। जिसका कोडनेम टैरो है और इसमें 1.79GHz पर क्लॉक किए गए 4 कोर, 2.50GHz पर 3 कोर और एक कोर और 3GHz शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इसमें Adreno 730 GPU ऑनबोर्ड शामिल है।

यह हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ दस्तक दे सकता है। नई लिस्टिंग में इसके स्टोरेज का भी खुलासा हुआ है। Samsung Galaxy S23 FE में 8GB रैम ऑनबोर्ड और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,549 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्टिंग रिजल्ट में 3,718 स्कोर आया है।

फिलहाल Samsung Galaxy S23 FE को कुछ सेलेक्टेड मार्केट में लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि हमें इस बात का पहले ही पता चल चुका है कि, मॉडल नंबर SM-S711B वाला फोन Exynos 2200 पर बेस्ड होगा। कंपनी अपने इस फोन Samsung S23 FE को दो प्रोसेसर ऑप्शन के साथ ला सकती है। आपको बता दें, फिलहाल इस फोन को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस अपकमिंग फोन को लेकर केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S23 FE spotted on Geekbench. According to the list information, this upcoming phone can be launched with 8GB RAM and Android 13.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X