Home
Mobile

Samsung कम कीमत में ला रहा धांसू Smartphone, 50mp कैमरा ,दमदार बैटरी से है लैस, जानें सभी डिटेल्स

Samsung कम कीमत में ला रहा धांसू Smartphone, यहां जानें सभी डिटेल्स

Samsung Galaxy S23 FE : Samsung अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही जल्द बजट स्मार्टफोन पेश कर सकता है। जिसमें कई धांसू फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy S23 FE है। जो सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S23 का फैन एडिशन है। Samsung के इस फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। जिसमें दावा किया गया है कि, यह हैंडसेट 50MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है। तो चलिए आपको इस फोन की आई नई जानकारी के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy S21 FE स्मार्टफोन 2021 में हुआ था लॉन्च

आपको बता दें, कंपनी ने 2021 की शुरूआत में ही अपने गैलेक्सी S21 FE को लॉन्च किया था। इसके बाद Galaxy S22 FE को पेश नहीं किया गया। जिसके बाद ऐसे अनुमान लगाए जाने लगे कि, कंपनी ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को बंद कर दिया है। लेकिन लेटेस्ट अपडेट ने इस बात का खुलासा कर दिया कि, कंपनी Galaxy Fan Edition को आगे जारी रखने वाली है।

लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन आए सामने

जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, इस अपकमिंग हैंडसेट के ऑफिशियल लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इस अपकमिंग फोन को साउथ कोरिया की अथॉरिटी के सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। हालांकि इस सर्टिफिकेशन से किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन एक अन्य रिपोर्ट में इस फोन को लेकर दावा किया गया है कि, Samsung के नए फोन Galaxy S23 FE का मॉडल नंबर SM-711B हो सकता है। यह एक यूरोपियन वेरिएंट हो सकता है।

Samsung कम कीमत में ला रहा धांसू Smartphone, यहां जानें सभी डिटेल्स

4500mAh बैटरी के साथ हो सकती है एंट्री

कंपनी अपने इस डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की एक बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के यह भी दावा किया गया है कि, इस फोन की एंट्री अगस्त या सितंबर हो सकता है। । हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Samsung Galaxy S23 FE, its specifications have been revealed. In which it is being claimed that the company can present this handset with 50MP primary camera and 4500mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X