Samsung Galaxy S23 FE vs Galaxy S23 में आपके लिए कौन है बेहतर, जानें कीमत से लेकर फीचर्स
Samsung Galaxy S23 FE vs Galaxy S23: कोरियन कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy S23 FE को भारत में लॉन्च किया है। जो कंपनी का नया प्रीमियम फोन है। जिसे 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है। इसमें कंपनी ने Exynos 2200 चिपसेट को शामिल किया है। अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Galaxy S23 और Galaxy S23 FE दोनों ही बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आज हम आपको इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।
Galaxy S23 FE vs Galaxy S23 कीमत
गैलेक्सी एस23 एफई को भारतीय बाजार में 59,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं गैलेक्सी S23 की कीमत 74,999 रुपये है।
Galaxy S23 FE vs Galaxy S23 डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई को 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ल के साथ पेश किया गया है। जिसकी स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस23 में 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है।
Galaxy S23 FE vs Galaxy S23 प्रोसेसर
गैलेक्सी एस23 FE में एक्सीनॉस 2200 चिपसेट शामिल किया गया है । वहीं गैलेक्सी एस23 को Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है। प्रोसेसर के मामले में Galaxy S23 स्मार्टफोन Galaxy S23 FE से ज्यादा फास्ट है।

Galaxy S23 FE vs Galaxy S23 कैमरा
Galaxy S23 FE में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP + 8MP टेलिफोटो 3x ऑप्टिकल ज़ूम + 12MP अल्ट्रावाइड लेंस से लैस है। इसमें 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Galaxy S23 में फोटोग्राफी के लिए में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Galaxy S23 FE vs Galaxy S23 बैटरी
Galaxy S23 FE में को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Galaxy S23 को पावर देने के लिए इसमें 3900mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 25W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








