Home
Mobile

इंतजार खत्म, Galaxy S23 FE की आज भारत में होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S23 FE Launch: ये हफ्ता स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के लिए बड़ा खास होने वाला है। कंपनी आज भारत में अपनी नई Galaxy S23 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी बड्स FE और गैलेक्सी टैब S9 FE सीरीज को भी लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन का टीजर जारी किया था। जिसे कंपनी ने The New Epic टैगलाइन के साथ शेयर किया था। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

Galaxy S23 FE की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S23 एफई को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को 599 डॉलर यानि कि, लगभग 49,800 रुपये कीमत के साथ पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस आगामी फोन की कीमत रो लेकर कोई ऑधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

Galaxy S23 FE की स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy S23 FE में यूजर्स को 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में पंच-होल क्यूआउट मिल सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 / एक्सिनोस 2200 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से पैक्ड होगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 वन यूआई 5.1 के साथ आ सकता है।

Galaxy S23 FE की आज भारत में होने जा रही एंट्री, जाने कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन का डिजाइन गैलेक्सी एस 23 जैसे ही कंपनी ने रखआ है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP OIS सपोर्ट के साथ, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस के साथ मिल सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी इसमें 10MP का सेंसर भी देगी। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग इसमें 4500mAh की बैटरी दे सकती है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 5G, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

इन प्रोडक्ट्स की भी होगी लॉन्चिंग

Galaxy S23 FE के लॉन्च के ठीक एक दिन बाद यानि कि 5 अक्टूबर को सैमसंग Tab S9 FE सीरीज और गैलेक्सी बड्स FE TWS को भी लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy s23 FE will have a triple camera setup in which the primary camera can be 50 megapixels. Apart from this, the remaining two cameras will be of 12 megapixels which will come with telephoto lens while one camera will be with 8 megapixel ultra wide sensor. It can be provided with a 10-megapixel selfie camera with OIS feature in the front.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X