Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 FE की भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपना नया हैंडसेट Samsung Galaxy S23 FE को भारतीय बाजार में पेश करने वाला है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने Galaxy S23 FE के जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी थी। इसके लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई खास डिटेल्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिसमें इस डिवाइस को एडवांस सेल्फी कैमरा के साथ बाजार में पेश किए जाने का दावा किया गया है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन को BIS प्रमाणन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।

मॉडल नंबर SM-S711B/DS के साथ सैमसंग के फोन को MySmartPrice द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो BIS वेबसाइट पर देखा गया है। जिसे Galaxy S23 FE का भारतीय संस्करण माना जा रहा है, क्योंकि इसी मॉडल नंबर को हाल ही में गीकबेंच पर भी देखा गया था। BIS इस बात की पुष्टि करता है कि इस फोन की जल्द भारत में एंट्री होने जा रही है।

Samsung Galaxy S23 FE BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर

Samsung Galaxy S23 FE संभावित स्पेक्स

Galaxy S23 FE को नोर्थ अमेरिका में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC या फिर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। यह अपकमिंग फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन UI 5.1 पर काम करेगा। जिसमें 8GB तक LPDDR5 रैम के साथ 256GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S23 FE में फ्लैगशिप जैसा फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। जो इससे पहले Galaxy S20 और Galaxy S21 सीरीज देखा गया था। Galaxy S23 FE में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल किया जाएगा। आपको बता दें, ये नया कैमरा भले ही कम मेगापिक्सल के साथ आएगा, लेकिन सेल्फी लेते समय फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स जैसे ड्यूल पिक्सेल ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ फोटो की क्वालिटी काफी बेहतर होगी।

इसके अलावा Galaxy S23 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जा सकता है। हाल ही में इस फोन की फोटो सामने आई थी। जिसमें सैमसंग स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा हुआ था। लीक फोटो में यह फोन 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले और बैक फ्लैट के साथ नजर आ रहा था। इसके साथ ही इसमें ऊपरी बाएं कॉर्नर में तीन वर्टिकल सर्कुलर कैमरा कटआउट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S23 FE has been spotted on the BIS certification website. Due to which it is expected to be launched in India soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X