Home
Mobile

Samsung Galaxy S23, Galaxy Ultra, Galaxy S23+ की भारत में सेल शुरू, जाने कीमत

Samsung Galaxy S23, Galaxy Ultra, Galaxy S23+ की भारत में सेल शुरू

Samsung Galaxy S23 सीरीज में सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस23+ और गैलेक्सी एस23 शामिल हैं, जिन्हें पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। अब डिवाइस देश में सेल के लिए उपलब्ध हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें फैंटम ब्लैक, ग्रीन, लेवेंडर और क्रीम में पेश किया गया है।

सैमसंग ने कलर ऑप्शन की एक विशेष सीरीज भी पेश की है, जिसे इच्छुक खरीदार केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को ग्रेफाइट, लाइम, स्काई ब्लू और रेड ऑनलाइन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन के रूप में मिलता है जबकि गैलेक्सी एस23 और एस23+ को लाइम और ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकता हैं।

Samsung Galaxy S23 सीरीज: भारत में कीमत और ऑफर्स

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस23 की कीमत 79,999 रुपये , गैलेक्सी एस23+ की कीमत 94,999 रुपये और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की कीमत 1,24,999 रुपये है । कस्टमर इस डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और देश के अन्य त रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 सीरीज बैंक ऑफर

दिलचस्प बात यह है कि कस्टमर एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई कार्ड का यूज करने पर 8,000 रुपये तक की तत्काल बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, इसके साथ ही 'वेलकम बेनिफिट' का भी फायदा उठा सकते हैं और इन डिवाइस की खरीद पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। सैमसंग इनमें से किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने पर गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक 4 जी और बड्स 2 को 4,999 रुपये में दे रहा है।

Samsung Galaxy S23, Galaxy Ultra, Galaxy S23+ की भारत में सेल शुरू

तीनों स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर बेस्ड हैं और एंड्रॉइड 13 बेस्ड सैमसंग वन यूआई 5.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं। यहां सैमसंग गैलेक्सी एस23 और गैलेक्सी एस23 प्लस के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 6.8-इंच क्यूएचडी+ एज डायनेमिक एमोलेड 2एक्स सुपर स्मूथ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गेम मोड में 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट से लैस है। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। F2.2 अपर्चर वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, F1.7 अपर्चर वाला 200 MP वाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम और F2.4 अपर्चर वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा और 10x ऑप्टिकल जूम और F4. 9 एपर्चर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में एफ2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज क्षमता के साथ 8GB और 12GB रैम मॉडल में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy S23 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी S23 में 6.1-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले सुपर स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट और गेम मोड में 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। 50 एमपी वाइड कैमरा (F1.8, FOV 85˚) के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (F2.2, FOV 120˚) और 3x ऑप्टिकल ज़ूम और F2.4, FOV 36˚ के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा है। इसमें 3,900mAh की बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट में 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ 8GB रैम है।

Samsung Galaxy S23+ स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस23 प्लस गेम मोड में 6.6-इंच एफएचडी+ डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले सुपर स्मूथ के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। हैंडसेट में 45W एडॉप्टर का उपयोग करके लगभग 30 मिनट में 65% तक वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Explain that the price of Samsung Galaxy S23 is Rs 79,999, the price of Galaxy S23+ is Rs 94,999 and the price of Galaxy S23 Ultra is Rs 1,24,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X