Samsung Galaxy S23, S23 प्लस और S23 अल्ट्रा आज किए जाएंगे लॉन्च

Samsung आज गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की मेजबानी कर रहा है। यह इवेंट भारतीय टाइम के मुताबिक रात 11:30 बजे शुरू होगा। इवेंट में, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन गैलेक्सी एस23 सीरीज के तहत तीन नए फोन लॉन्च किए जाएगें। लीक के मुताबिक, सैमसंग आज रात होने वाले इवेंट में नए गैलेक्सी बुक लैपटॉप को भी लॉन्च करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को YouTube पर 11:30PM IST से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप सैमसंग इंडिया यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। गैलेक्सी अनपैक्ड लाइवस्ट्रीम सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर भी देखा जा सकता है।
Samsung Galaxy S23 सीरीज
बता दें कि लॉन्च से पहले, कंपनी ने खुद सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज के बारे में खुलासा किया है। कुछ टीजर से पता चलता है कि लाइनअप ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम पेश करेगा, हालाँकि, कैमरा स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आए हैं। वहीं कुछ अफवाहें कि माने तो लाइनअप का टॉप-एंड मॉडल या गैलेक्सी S23 अल्ट्रा कंपनी के इन-हाउस विकसित 200-मेगापिक्सल ISOCELL HP2 सेंसर के साथ आएगा। हार्डवेयर की बात करें तो तीनों गैलेक्सी S23 फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के एक कस्टम वर्जन पर बेस्ड है।

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में मौजूद कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी S23 और गैलेक्सी S23 प्लस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड सेंसर पेश किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का आईएसओसेल एचपी2 सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और दो 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज की बैटरी
मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में दी गई बैटरी सुधार किया गया है। गैलेक्सी S23 में 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि गैलेक्सी S23 प्लस में 4,700mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। ये दोनों मॉडल 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। अब, गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 45W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है। कहा जाता है कि फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता हैं।


Click it and Unblock the Notifications








