45,000 तक की छूट के साथ खरीदें Samsung Galaxy S23 Ultra 5G, जानें ऑफर डिटेल
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जिसे आप कीमत से लगभग 45 हजार की बचत के साथ खरीद सकते हैं। यह भारी भरकम डिस्काउंट ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी इस धांसू फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आईए आपको आगे इस पर मिलने वाले ऑफर डिटेल्स से लेकर इसकी नई कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Galaxy S23 Ultra 5G पर बंपर ऑफर
आपको बता दें, ये ऑफर ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के Galaxy S23 Ultra 5G पर मिल रहा है। वैसे इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है। जिसे अगर आप ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं, तो इस फोन को आप काफी किफायती दाम के साथ अपने घर ला सकते हैं। इस प्रीमियम फोन की खरीदारी करते समय अगर आप Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से इसका भुगतान करते हैं तो आपको इस पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा यूजर फ्लिपकार्ट से इस फोन को नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकता है। साथ ही इस पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। आप अपने पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज ऑफर के तहत बदलकर 45,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर के लिए आपके फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। यानि कि, इसके बाद आपको यह फोन मात्र 79,399 रुपये में पड़ेगा।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के स्पेक्स
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच QHD+ Edge वाला Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 200MP का वाइड एंगल लेंस के साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10MP के दो टेलीफोटो लेंस के साथ आ रहा है। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से पैक्ड किया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। आपको बता दें, यह फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.0 पर काम करेगा।
Disclaimer: आपको बता दें, Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर आर्टिकल में बताया गया ऑफर खबर लिखे जाने के दौरान देखा गया है। आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खरीदारी करें।


Click it and Unblock the Notifications








