Amazon Sale: Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत में 10 हजार तक की कटौती, जानें ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Discount: सैमसंग गैलेक्सी के S सीरीज को लोग काफी पसंद करते हैं। जिसकी कीमत भी कंपनी भारी भरकम तय करती है।
इसी के तहत आने वाला Samsung Galaxy S23 Ultra जो कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है। वैसे तो इसकी कीमत लाखों में है, लेकिन इस वक्त अगर आप इसे खरीदते हैं, तो हजारों तक की बचत कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G स्पेक्स- सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया है।
स्टोरेज की बात करें तो इसे 12GB/256GB, 12GB/512GB और 12GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। लेकिन इस ऑफर का लाभ ग्राहक को केवल 12GB/ 512GB मॉडल पर ही मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 200MP, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 10MP का तीसरा कैमरा और 10MP का एक अन्य कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए Galaxy S23 Ultra 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Samsung Galaxy S23 Ultra में फास्ट वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.0 पर संचालित होता है। इस फोन में कंपनी अपने यूजर्स को S-Pen भी देती है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G कीमत व ऑफर- सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के 12GB/512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Amazon पर 1,19,999 रुपये है। लेकिन इस फोन पर बैंक ऑफर्स का लाभ लेकर ग्राहक हजारों तक की बचत कर सकेगा।
इस दौरान ध्यान देना होगा कि, इस फोन की खरीदारी के लिए ग्राहक को HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। जिससे वह इस फोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकता है। ऐसे इस फोन की प्रभावी कीमत 1,09,999 रुपये तक हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








