Samsung Galaxy S23 Ultra 8,000 रुपये के डिस्काउंट साथ उपलब्ध,जाने कैसे मिलेगा ऑफर

Samsung ने अभी हाल ही में भारत में अपनी नई गैलेक्सी एस23 सीरीज को लॉन्च किया है और नए फ्लैगशिप फोन अब देश में डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट (Flipkart) गैलेक्सी S23 अल्ट्रा पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है, लेकिन यह ऑफर बैंक कार्ड पर दिया जा है। जो लोग सैमसंग गैलेक्सी एस23 खरीदना चाहते हैं, वे अमेजन (Amazon) के जरिए से 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। ऑफर में फ्लैट डिस्काउंट भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कैसे सभी ऑफर पा सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। लेकिन, अगर लोग HDFC, SBI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो इस हाई-एंड फोन को 1,16,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को Galaxy S23 Ultra पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S23 डील
सैमसंग गैलेक्सी S23 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है, जो अमेजन पर डिस्काउंट कूपन के साथ मिल रहा है। वहीं बैंक कार्ड पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी है। लेकिन, यह ऑफर केवल Amazon पर 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए उपलब्ध है। इस वर्जन की कीमत 79,999 रुपये है और इच्छुक खरीदार गैलेक्सी एस23 के 256 जीबी मॉडल को 66,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको अमेजन पर 5,000 रुपये के कूपन को लागू करना होगा।
Samsung Galaxy S23 सीरीज फीचर
दोनों फोन यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी अनुभव और तेज परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। गैलेक्सी S23 और अल्ट्रा मॉडल के बीच कीमत में बड़ा अंतर है क्योंकि दोनों में अलग बैटरी, कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन, वे लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का यूज कर रहे हैं। गैलेक्सी S23 अल्ट्रा मॉडल भी एक स्टाइलस के साथ आता है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








