Samsung Galaxy S23 Ultra अमेजन इंडिया पर 89,999 रुपये में उपलब्ध, क्या इसे खरीदने चाहिए?
Samsung Galaxy S23 Ultra Price Cut: स्मार्टफोन फोन ब्रांड Samsung ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत में कटौती की है।
सैमसंग का यह फोन गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए फिलहाल 89,999 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे में आपके मन में एक सवाल उठता होगा, कि, क्या यह अभी भी इस कीमत पर खरीदने लायक है? तो आइए आगे आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं।

Galaxy S23 Ultra ऑफर: सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा ने पिछले साल फरवरी में अपने इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को 1,24,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था।
लेकिन हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, कंपनी ने हाल ही में इस डिवाइस को अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ बिक्री के लिए 89,999 रुपये में उपलब्ध कराया है।

लेकिन इसके बाद लोगों के मन ये भी सवाल उठता है कि, क्या गैलेक्सी S23 अल्ट्रा खरीदने लायक है? तो हम आपको बता दें, गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में परफॉरमेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप मिलता है, हालांकि, ये स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 नहीं है, लेकिन यह फ्लैगशिप-टियर परफॉरमेंस देने में सक्षम है।
इससे भी खास कैमरा हार्डवेयर गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के लगभग समान ही है। ग्राहकों को सॉफ्टवेयर के बारे में भी सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डिवाइस को 2027 में भी अपडेट मिलते रहेंगे, जिसमें Android 17 इसका आखिरी वर्जन होगा।

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा स्पेक्स: इसमें 6.8 इंच का क्वाड HD+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1 से 120Hz तक की वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 द्वारा संचालित होता है।
इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फ़िंगरप्रिंट स्कैनर है और यह सैमसंग के OneUI 5.1 के साथ Android 13 पर काम करता है। डिवाइस को पहले ही Android 14-आधारित One UI 6.1 मिल चुका है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS, सुपर HDR और पिक्सेल एन्हांसर के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 3x ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस, 10x ज़ूम के साथ 10MP का पेरिस्कोप लेंस और 3D ToF सेंसर शामिल मिलता है।
इसके अलावा फ्रंट कैमरे में AI ऑब्जेक्ट अवेयरनेस के साथ 12MP का डुअल पिक्सेल सेंसर मिल रहा है। यह VDIS तकनीक के साथ 30 fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें UWB कैपेसिटी, IP68 रेटिंग, 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
वायरलेस चार्जिंग और बिल्ट-इन S पेन स्टाइलस शामिल हैं। बता दें, इस डिवाइस को आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ तैयार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








