Samsung Galaxy S23 Ultra को इतने कम दाम में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत ऑफर्स व डिस्काउंट
Samsung Galaxy S23 Ultra Price Drop: अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।
Samsung के प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Galaxy S23 Ultra की कीमतों में गिरावट देखी गई है। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को कीमत से हजारों तक की बचत के साथ खरीद सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि, इसे बिना किसी कार्ड का इस्तेमाल किए ही ग्राहक लगभग 10,000 रुपये की छूट के साथ ले सकता है। वहीं इस फोन को फ्लिपकार्ट से अगर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ लेते हैं, तो यह फोन आपको और भी किफायती कीमत में मिल जाएगा। तो चलिए आगे आपको इसकी नई कीमत व ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra पर ऑफर- दरअसल फ्लिपकार्ट पर मंथ एंड मोबाइल्स फेस्ट सेल के तहत कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को 90 हजार से भी कम दाम में लिस्ट किया है।

सैमसंग ने गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के 12GB+256GB को 1,24,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे वर्तमान में 89,999 रुपये कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
इसके साथ ही इस फोन को सैमसंग एक्सिस बैंक इनफिनिट कार्ड से खरीदने पर 10 परसेंट या फिर 5,000 रुपये तक का कैशबैक लाभ भी पा सकते हैं। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 84,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा आप इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत 50 हजार रुपये तक की छूट के साथ भी खरीद सकते है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस फोन पर सैमसंग एक्सिस बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी छूट ऑफर किया जा रहा है।
Samsung Galaxy S23 Ultra स्पेसिफिकेशंस - सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच QHD+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है।
प्रोसेसर के लिए गैलेक्सी S23 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज से पैक है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 200MP एचपी2 प्राइमरी कैमरा के साथ 12 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 MP टेलीफोटो लेंस से लैस है।
सेल्फी के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








