Samsung Galaxy S23 Ultra को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदें, जानें ऑफर व नई कीमत
Samsung Galaxy S23 Ultra Price Cut: Samsung जल्द ही अपने Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करने ज रहा है। इससे पहले ही सैमसंग ने अपने पुराने मॉडल Galaxy S23 Ultra की कीमत में भारी कटौती की है। जिसके तहत ग्राहक सैमसंग के इस प्रीमियम फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकता है। तो आइए आपको आगे सैमसंग के इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर इसकी नई कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल बताते हैं।

यहां से करें खरीदारी
अगर आप भी गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसे अब तक के सबसे कम दाम में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर इस मॉडल के बेस वेरियंट को 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन डिस्काउंट के साथ ग्रहक इस फोन को 25,000 रुपये की तक की भारी छूट के साथ केवल 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Galaxy S23 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें, यह ऑफर केवल गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के बेस वेरियंट पर ही है। गौरतलब है कि, ब्रांड ने हाल ही में गैलेक्सी एस23 सीरीज के दूसरे मॉडल Galaxy S23 व Galaxy S23+ की कीमतों में भी 10,000 रुपये तक की कटौती की घोषणा की थी।
Galaxy S23 Ultra के स्पेक्स
सैमसंग ने गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 23 फरवरी 2023 में लॉन्च किया था। जिसमें कंपनी ने 6.8 इंच QHD+ 120 हर्ट्ज कर्व्ड् AMOLED स्क्रीन दी है। इसके स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5.1 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। नया सैमसंग फोन इन-हाउस 200MP ISOCELL HP2 सेंसर के साथ आ रहा है। जिसमें अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 3x व 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ दो 10 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








