Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 Ultra के भारत में दो नए कलर वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने Galaxy S23 Ultra के दो नए कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं। जिसके बाद अब Galaxy S23 Ultra को अब आप एक्सक्लूसिव रेड और लाइट ब्लू कलर में भी खरीद सकते हैं। इस नए वेरिएंट को सैमसंग की वेबसाइट और ऑफलाइन सैमसंग स्टोर से यूजर्स खरीद सकते हैं। आपको बता दें, कंपनी ने इस प्रीमियम फोन को साल की शुरूआत फरवरी 2023 में ही लॉन्च किया था। जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए आपको आगे नए कलर वेरिएंट की कीमत के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra की भारत में कीमत

Samsung Galaxy S23 Ultra के कीमत की बात करें तो इसके 12GB+256GB की कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं 12GB+512GB की कीमत 1,34,999 रुपये और 12GB+1TB की कीमत 1,54,999 रुपये तय की गई है। Samsung Galaxy S23 Ultra के नए कलर वेरिएंट को आप रेड और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में सैमसंग की साइट या फिर सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से आप इसे इजली खरीद सकते हैं। यह फोन पहले से लाइम और ग्रेफाइट कलर में उपलब्ध है। Samsung Galaxy S23 Ultra की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट से फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लावेंडर कलर में हो रही है।

Samsung Galaxy S23 Ultra के भारत में दो नए कलर वेरियंट लॉन्च, कीमत

Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेक्स

Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8 इंच एज QHD+ डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। Samsung Galaxy S23 Ultra में 12 GB तक रैम और 1 TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और दो 10 मेगापिक्सल सेंसर हैं। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिस्प्ले पर दिए होल-पंच में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है।

बैटरी बैकअप की बाात करें तो आपको Galaxy S23 Ultra में 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जिसके साथ 45W की वायर चार्जिंग है। फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग भी दी जा रही है। Galaxy S23 Ultra में एस पेन का सपोर्ट दिया गया है, जो कि पहले के तुलना में काफी मजबूत और फास्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Exclusive Red and Light Blue two color variants of Samsung Galaxy S23 Ultra have been launched in India. Which you can buy on the company's site and offline stores. Samsung launched the Galaxy S23 Ultra at the beginning of the year
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X