Samsung Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra और S23 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, किसको खरीदना फायदेमंद
भारत में फेस्टिव सीजन की सेल्स आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी हैं और इस बार Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival 2025 दोनों प्लेटफॉर्म्स स्मार्टफोन खरीदारों के लिए जबरदस्त ऑफ़र लेकर आए हैं। अगर आप लंबे समय से किसी प्रीमियम Samsung फ्लैगशिप का इंतजार कर रहे थे, तो यही सही समय है।
खासकर Samsung Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24 Ultra और लेटेस्ट Galaxy S25 Ultra पर मिलने वाली छूट इतनी ज़्यादा है कि iPhone यूजर्स भी ऑफ़र्स देखकर सोच में पड़ जाएंगे।

Galaxy S23 Ultra, S24 Ultra और S25 Ultra पर डील्स
Galaxy S23 Ultra: साल 2023 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन उस वक्त ₹1,24,999 की कीमत पर आया था। लेकिन अब Amazon की सेल में यह ₹77,999 में उपलब्ध है। यह अब भी शानदार परफॉर्मेंस और Samsung का बेहतरीन कैमरा सेटअप ऑफर करता है, ऐसे में यह डील बेहद आकर्षक मानी जा सकती है।
Galaxy S24 Ultra: पिछले साल यानी 2024 में लॉन्च हुआ यह फोन ₹1,29,999 की कीमत के साथ आया था। लेकिन अब Amazon पर यह केवल ₹71,999 में मिल रहा है। यह उन यूज़र्स के लिए सही विकल्प है जो लेटेस्ट फीचर्स चाहते हैं लेकिन S25 Ultra तक बजट नहीं बढ़ाना चाहते।
Galaxy S25 Ultra: इस साल जनवरी 2025 में लॉन्च हुए इस लेटेस्ट Ultra की कीमत लॉन्च के वक्त भी ₹1,29,999 थी। लेकिन Flipkart Big Billion Days में यह फोन अब ₹1,09,999 में उपलब्ध है। साथ ही अगर आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है।
Galaxy S25 Ultra में नया क्या है?
हालांकि Galaxy S23 Ultra और S24 Ultra आज भी शानदार स्मार्टफोन हैं, लेकिन Galaxy S25 Ultra को Samsung ने अब तक का सबसे पावरफुल Ultra बनाया है।
6.9-इंच QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस।
Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट, जो S24 Ultra के Snapdragon 8 Gen 3 और S23 Ultra के Snapdragon 8 Gen 2 से तेज़ है।
कैमरा सेटअप
- 200MP मेन सेंसर, 50MP का 5x पेरिस्कोप लेंस
- 10MP का 3x टेलीफोटो
- 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
तुलना करें तो S24 Ultra में अल्ट्रा-वाइड सिर्फ 12MP है, जबकि S23 Ultra में 10x पेरिस्कोप लेंस जैसी यूनिक ताकत मिलती है।
कौन-सा मॉडल खरीदें?
- बजट फ्रेंडली प्रीमियम चाहने वालों के लिए Galaxy S23 Ultra ₹77,999 में आज भी एक पॉवरहाउस है।
- परफॉर्मेंस और प्राइस का बैलेंस चाहने वालों के लिए Galaxy S24 Ultra ₹71,999 में सबसे स्मार्ट चॉइस है।
- बेस्ट ऑफ बेस्ट चाहने वालों के लिए Galaxy S25 Ultra आपके लिए परफेक्ट है, खासकर अगर आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट्स का पूरा फायदा उठाते हैं।
कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीज़न में Samsung के Ultra सीरीज़ स्मार्टफोन पर इतनी बड़ी छूट मिल रही है कि ये डील्स लंबे वक्त तक दोबारा देखने को नहीं मिलेंगी। चाहे आपका बजट छोटा हो या आप लेटेस्ट फीचर्स के दीवाने हों-इस बार हर किसी के लिए एक परफेक्ट Ultra मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications