Samsung Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra या S23 Ultra किसे लेना होगा फायदमंद; कौन है ज्यादा दमदार
Galaxy S25 Ultra vs S24 Ultra vs S23 Ultra: सैमसंग का फ्लैगशिप सेगमेंट अब पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प हो गया है। एक तरफ Galaxy S26 सीरीज़ की लीक सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं पुराने फ्लैगशिप मॉडल्स जैसे Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra और S23 Ultra पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।
खास बात यह है कि अब ये तीनों फोन अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम दाम में मिल रहे हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि अब कौन सा मॉडल खरीदना समझदारी होगी? आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra का लॉन्च प्राइस था ₹1,29,999, लेकिन अब यह Flipkart पर ₹1,03,999 में उपलब्ध है। Flipkart Axis Bank कार्ड यूजर्स को ₹4,000 का एक्स्ट्रा ऑफ़ भी मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत करीब ₹1,00,000 रह जाती है।
इसमें 6.9-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। कैमरा सेक्शन में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
फ्रंट में 12MP कैमरा है। फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
हाइलाइट्स:
- Snapdragon 8 Elite चिपसेट
- 16GB RAM तक
- IP68 रेटिंग और Titanium फिनिश
- कैमरा क्वालिटी Pro Mode में भी टॉप-क्लास
Samsung Galaxy S24 Ultra
Amazon पर Galaxy S24 Ultra (12GB + 256GB) ₹84,999 में उपलब्ध है, जो इसके लॉन्च प्राइस ₹1,29,999 से ₹45,000 सस्ता है। साथ ही Amazon Pay ICICI कार्ड यूज़र्स को ₹2,549 का कैशबैक भी मिल रहा है।
यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Android 14 पर चलता है, जिसे सैमसंग 7 साल तक अपडेट देने का वादा करता है। इसमें 6.8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 2600 निट्स ब्राइटनेस देता है।
कैमरा सेटअप 200MP + 50MP + 12MP + 10MP क्वाड-कॉम्बो वाला है, जो अब भी प्रोफेशनल फोटोग्राफी लेवल की क्वालिटी देता है।
हाइलाइट्स
- Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट
- Gorilla Armor ग्लास प्रोटेक्शन
- 45W फास्ट चार्जिंग
- 7 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Samsung Galaxy S23 Ultra
अगर आपका बजट ₹70,000 के अंदर है, तो Galaxy S23 Ultra अब एक बढ़िया डील है। लॉन्च के समय ₹1,24,999 में आने वाला यह फोन अब कई प्लेटफॉर्म्स पर ₹68,999 से ₹74,999 के बीच मिल रहा है।
इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 6.8-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले और 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। 5000mAh की बैटरी और S Pen सपोर्ट इसे अब भी एक क्रिएटिव-फ्रेंडली फ्लैगशिप बनाते हैं।
हाइलाइट्स:
- S Pen सपोर्ट
- मजबूत बिल्ड और स्टेबल परफॉर्मेंस
- OIS वाला 200MP कैमरा
- किफायती प्राइस सेगमेंट में अल्ट्रा एक्सपीरियंस
कौन सा फोन खरीदना बेहतर रहेगा?
- अगर आप लॉन्ग-टर्म अपग्रेड चाहते हैं और बजट 1 लाख रुपये के आसपास है, तो Galaxy S25 Ultra सबसे फ्यूचर-प्रूफ ऑप्शन है।
- अगर आप कम बजट में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Galaxy S24 Ultra अब बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी डील है।
- वहीं, कंटेंट क्रिएटर या S Pen यूज़र के लिए Galaxy S23 Ultra अब भी सबसे प्रैक्टिकल विकल्प साबित हो सकता है।
जहां बाकी ब्रांड हर साल हार्डवेयर अपग्रेड पर ध्यान देते हैं, वहीं सैमसंग की फ्लैगशिप लाइनअप अब सॉफ्टवेयर अपडेट्स और लोंग-टर्म सपोर्ट के दम पर अलग पहचान बना रही है। तीनों फोनों में 7 साल तक का Android अपडेट वादा किया गया है - जो इन्हें iPhone-लेवल लॉन्गेविटी देता है। इसलिए, 2025 में सैमसंग की Ultra सीरीज़ सिर्फ कैमरा या चिपसेट नहीं, बल्कि टिकाऊ फ्लैगशिप एक्सपीरियंस की मिसाल बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications