Samsung Galaxy S23 Ultra या S24 Ultra या S25 Ultra: जानें किसे खरीदना होगा सबसे फायदेमंद
Galaxy S23 Ultra vs S24 Ultra vs S25 Ultra: अगर आप काफी समय से एक प्रीमियम Samsung स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन कीमतों की वजह से पीछे हट रहे थे, तो अब आपके पास बेहतरीन मौका है। Samsung के फ्लैगशिप फोन्स Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra पर Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ इनकी कीमतों में काफी कटौती की गई है। ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि इन तीनों में से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है तो हम आपके लिए एक कंपेरिजन स्टोरी लेकर आए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Galaxy S23 Ultra हुआ सस्ता
Samsung Galaxy S23 Ultra को साल 2023 में 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह Flipkart पर सिर्फ 74,999 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको पूरे 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
हालांकि यह मॉडल अब दो साल पुराना हो गया है, लेकिन इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 6.8 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा सिस्टम मिलता है।
इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 10MP का 10x पेरिस्कोप जूम कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सीधी भाषा में कहें तो जो फोटोग्राफी के शौकीन हैं, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
Galaxy S24 Ultra पर मिल रहा डिस्काउंट
Galaxy S24 Ultra को 2024 में 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह Flipkart पर 84,999 रुपये में मिल रहा है।
अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 4,250 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 80,749 रुपये हो जाती है।
यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 200MP कैमरा, और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आता है। इसकी डिस्प्ले भी 6.8 इंच की AMOLED 2X पैनल है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस मिलती है।
Galaxy S25 Ultra
Samsung का Galaxy S25 Ultra इस सीरीज का सबसे नया और दमदार मॉडल है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 1,17,999 रुपये में मिल रहा है।
Flipkart Axis Bank कार्ड से 5,900 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलकर इसकी कीमत 1,12,099 रुपये हो जाती है। साथ में एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।
इस फोन में 6.9 इंच की QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 2600 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो इसे बाकी दोनों से ज्यादा फास्ट और एफिशिएंट बनाता है।
कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP 5x टेलीफोटो, 10MP 3x ज़ूम और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो इसे प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी डिवाइस बनाता है।
बैटरी और चार्जिंग
तीनों फोनों में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप के मामले में कोई खास फर्क नहीं है।
किसे खरीदना चाहिए?
बजट फ्रेंडली ऑप्शन: अगर आपका बजट 75,000 रुपये के आसपास है, तो Galaxy S23 Ultra अभी भी शानदार परफॉर्मेंस और कैमरा के साथ बेहतरीन ऑप्शन है।
मिड-रेंज में लेटेस्ट स्मार्टफोन: Galaxy S24 Ultra उन यूजर्स के लिए है, जो थोड़ी नई टेक्नोलॉजी चाहते हैं लेकिन एक लाख से नीचे रहना चाहते हैं।
फ्यूचर रेडी डिवाइस: अगर आप सबसे नया, सबसे पावरफुल और फीचर-लैस फोन चाहते हैं और बजट 1 लाख से ऊपर जा सकता है, तो Galaxy S25 Ultra सबसे बेहतरीन चुनाव है।
Samsung की Ultra सीरीज में इस समय जो डिस्काउंट चल रहे हैं, वो टेक लवर्स के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं हैं। चाहे आप एक फोटोग्राफर हों, गेमर हों या सिर्फ एक प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव लेना चाहते हों। अब इन फ्लैगशिप फोनों को सस्ती कीमत पर खरीदने का सही समय है।


Click it and Unblock the Notifications








