Home
Mobile

नए कलर ऑप्शन के साथ जल्द दस्तक देगा Samsung Galaxy S23, जानें कीमत और खूबियां

 नए कलर ऑप्शन के साथ जल्द एंट्री करेगा Samsung Galaxy S23, जानें कीमत

Samsung Galaxy S23 New Color Variant के साथ जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। दरअसल सैमसंग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है। जिसमें ग्रीन कलर और नींबू दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने अपकमिंग कलर वेरिएंट के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस टीजर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस 23 को लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ 6.1 इंच का डायनेमिक AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 8 GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज के साथ आ रहा है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें F/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 MP मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहकों तो 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। आपको बता दें, इस डिवाइस के फ्रंट और रियर कैमरे से 4K 60fps वीडियो शूट किया जा सकता है। इसके अलावा आपको इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3900mAh की बैटरी मिल रही है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट को भी शामिल किया गया है।

 नए कलर ऑप्शन के साथ जल्द एंट्री करेगा Samsung Galaxy S23, जानें कीमत

आपको बता दें, सैमसंग ने इस साल के शुरूआत फरवरी महीने में ही Galaxy S23 फोन को फैंटम ब्लैक, लैवेंडर, ग्रीन और क्रीम कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। इस फोन को लेकर सैमसं को कस्टमर्स से अच्छा फीड बैक भी मिला है। जिसे ध्यान में रखकर अब कंपनी अपने स्मार्टफोन को नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में भी लॉन्च कर सकरती है।

Samsung Galaxy S23 की कीमत

वहीं इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो यह आपको 74,999 रुपये की कीमत के साथ मिल सकता है। लेकिन फोन का एक 256 GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 के लाइम ग्रीन कलर की कीमत की बात करें तो यह आपको बेस वेरिएंट के लिए 74,999 रुपये में भी मिल सकता है, हालांकि, कंपनी ने नए कलर वेरिएंट की कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S23 may soon knock in the Indian markets with new color options. The company has posted a teaser on its official Twitter account, in which green color and lemon are visible. Although the company has not yet named the color, it is being speculated that the company will launch this phone with Lime Green color. Can present together.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X