Samsung Galaxy S24 5G पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट, यहां से शानदार ऑफर्स के साथ खरीदें फोन
अगर आप Samsung Galaxy S24 5G स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। कंपनी ने इसे 79,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया था, जिसे अब 12,000 रुपये तक की बचत के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।
प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो हाई मिड-रेंज में शानदार फोन चाहते हैं। तो आइए आपके आगे इस फोन की नई कीमत, ऑफर डिटेल और उपलब्धता विस्तार में बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 5G कीमत व ऑफर
अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इस फोन पर पूरे 12 हजार रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 62,999 रुपये हो जाएगी।
ऐसे आप भारी भरकम छूट के साथ इसे अपने घर ला सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक, ग्रे, वॉयलेट और यलो कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy S24 5G स्पेसिफिकेशंस
गैलेक्सी एस24 5जी में 6.2 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग प्राप्त हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








