Samsung Galaxy S24 का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, महज इतनी है कीमत, जानिए सभी डिटेल्स
Samsung Galaxy S24 128GB Variant Price: सैमसंग ने साल की शुरूआत में ही Samsung Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस24 को 8GB/256GB और 8GB/5126GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने इस फोन को नए स्टोरेज वेरिएंट 128 जीबी में भी पेश कर दिया है। तो चलिए आपको आगे इसके नए वेरिएंट की कीमत, ऑफर और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Galaxy S24 के नए वेरिएंट की कीमत- Samsung Galaxy S24 के नए वेरियंट 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 74,999 रुपये तय हुआ है। यह वेरिएंट उन लोगों के बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें कम दाम और ज्यादा स्टोरेज वाला फोन नहीं चाहिए।

वहीं इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 512जीबी स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इसके नए वेरिएंट को अभी सैमसंग के ऑफिशियल साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि, लेकिन आने वाले दिनों में यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशन- इसमें यूजर्स को 120HZ रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.2 इंच की LTPO फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है। जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन से लैस है। ओएस की बात करें तो यह फोन One UI 6.1 बेस्ड Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें सैमसंग का ही Exynos 2400 4 nm चिपसेट शामिल किया गया है। जिसे Xclipse 940 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 10MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP कैमरा तीसरा कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 4000mAh बैटरी दी है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह फोन 15W की वायरलेस चार्जिंग से भी लैस है।

Galaxy S24 सीरीज के फोन्स में इनबिल्ट AI का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ChatGPT की तरह एक AI चैट टूल भी दिया गया है। यह टूल एंड्रॉयड ऑटो के साथ काम करेगा और ड्राइविंग के दौरान कॉल और मैसेज का खुद ब खुद रिप्लाई भी करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








