Samsung Galaxy S24 की वीडियो लीक, फर्स्ट लुक आया सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Samsung Galaxy S24 5K Renders Leaked: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस24 की 5K रेंडर्स और 360 डिग्री वीडियो लीक हो गई है। जिससे इस अपकमिंग फोन की डिजाइन का खुलासा हो चुका है। लीक वीडियो के अनुसार गैलेक्सी एस24 को कंपनी गैलेक्सी एस23 जैसे डिजाइन के साथ ही ला सकती है। तो चलिए आपको इस आगामी फ्लैगशिप के बारे में अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy S24 5K रेंडर्स लीक्स
आपको बता दें, Samsung Galaxy S24 की ये 5K रेंडर्स और वीडियो Smartprix ने पॉप्युलर टिप्स्टर OnLeaks के साथ शेयर किया है। जिसमें S24 को गैलेक्सी S23 जैसे डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। इस अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके रियर पर हर कैमरे के लिए एक अलग सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर पिछली फ्लैगशिप जैसा ही सिल्की मैट फिनिश मिल सकता है। हालांकि एस23 के टॉप कैमरा कटआउट के पास दिए गए LED फ्लैश को थोड़ा सा नीचे की तरफ मूव किया गया था।

लीक रेंडर्स की मानें तो अपकमिंग फोन गैलेक्सी एस24 में कर्व्ड और घुमावदार किनारे देखने को नहीं मिलेंगे, इसे कंपनी ने हटा दिया है। गैलेक्सी एस24 को बॉक्सी मिड-फ्रेम के साथ लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। जो फ्लैट किनारों के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा फोन में डिवाइस पर किनारे की तरफ अल्ट्रा-वाइडबैंड या UWB एंटीना भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी सीरीज को इस फीचर से पहली बार लैस किया गया है। इसके साथ ही गैलेक्सी S24 का डाइमेंशन 147 x 70.5 x 7.6mm होने की संभावना है। वहीं गैलेक्सी एस3 को कंपनी ने 146.3 x 70.9 x 7.6mm डाइमेंशन के साथ पेश किया था।
Galaxy S24 Ultra के लीक्स
वहीं Galaxy S24 Ultra को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। टिप्सटर योगेश बरार ने Galaxy S24 Ultra को लेकर कुछ दिनों पहले ही कई खुलासे किए थे। जिनके अनुसार इसमें 6.8 इंच की QHD+ एमोलेड LTPO डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120HZ होगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि , Galaxy S24 Ultra का फ्रेम एल्यूमीनियम की जगह टाइटेनियम का होगा। टिप्सटर की मानें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के शामिल होने की उम्मीद है, जिसे इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस हैंडसेट को 200MP सेंसर का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही एक 12MP सेंसर, एक 50MP सेंसर और एक 10 MP सेंसर और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 OS पर रन कर सकता है। इसेक साथ ही कंपनी इसमें 5,000 mAh की बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








