Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy A16 के लॉन्च डिटेल्स लीक, यहां जानें सबकुछ
Samsung Upcoming Smartphone: सैमसंग की ऑफिशियली वेबसाइट पर Samsung Galaxy S24 fe के लिए सपोर्ट पेज लाइव हो गए हैं। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक गैलेक्सी एस24 एफई के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन पिछले कुछ समय में इसे लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिससे अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स, चिपसेट और बैटरी और लॉन्च टाइम लाइन की डिटेल्स लीक हो चुकी है।

जैसे-जैसे साल खत्म होने की कगार पर है, Samsung Galaxy S24 FE को लेकर लीक्स आने भी तेज हो गए हैं। पिछले कुछ लीक में इस स्मार्टफोन के कई खास डिटेल्स पर से पर्दा उठ चुका है, तो वहीं अब लेटेस्ट लीक में इसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन का खुलासा किया गया है।
इतना ही नहीं इस फोन के साथ Samsung Galaxy A16 स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की भी जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार Galaxy S24 fe स्मार्टफोन अक्टूबर में वैश्विक स्तर पर पेश किया जा सकता है, जबकि Samsung galaxy a16 को दिसंबर में लाया जाएगा।

बता दें, हाल ही में कथित Samsung Galaxy S24 FE के ऑफिशियल डिजाइन रेंडर को लीक किया गया था। जिसमें स्मार्टफोन में 6.7-इंच के डिस्प्ले दिए जाने की बात कही है, जो 1900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आएगा। इसके साथ ही इसके पैनल के 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने की जानकारी भी दी गई थी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होंगे। जो 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 10MP सेल्फी कैमरा होगा।

इसके अलावा Galaxy S24 FE में Exynos 2400e SoC, One UI 6.1.1 और 4,565 mAh की बैटरी होने की भी जानकारी सामने आई है। सैमसंग ने कहा है कि, यह 78 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक के लिए सक्षम है।
गैलेक्सी S24 FE के पीले, सिल्वर व्हाइट, ग्रेफाइट, ग्रीन और नीले रंग में आने की बात कही जा रही है। साथ ही दो और रंग सैमसंग की वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications








