Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 FE भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स

आखिरकार Samsung ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज अपना Galaxy S24 FE हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन में Exynos 2400e प्रोसेसर, 4,700mAh बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसके अलावा यह फोन गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे- सर्किल टू सर्च और लाइव ट्रांसलेट को भी सपोर्ट करने में सक्षम है। चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता और फीचर्स के बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल

डिस्प्ले: Galaxy S24 FE में कंपनी ने 6.7 इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले दी है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले को फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्ट्स द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है।

चिपसेट: ये फोन Samsung Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड One UI 6.0 पर रन करता है और इसमें AI फीचर्स भी शामिल है। इस फोन में 7 साल के सिक्टोरिटी अपडेट मिलने की बात कही है।

कैमरा: Galaxy S24 FE में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: Galaxy S24 FE में पावर देने के लिए 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग क्षमता मौजूद है।

बात करें Galaxy S23 FE की बैटरी की तो इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 15W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v5.3, NFC, Navic और भी बहुत कुछ शामिल है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।

अन्य फीचर्स: Galaxy S24 FE में डुअल सिम कैपिसिटी है और फिजिकल डुअल eSIM का सपोर्ट भी है।

कीमत व उपलब्धता: Samsung Galaxy S24 FE की बिक्री देश में 3 अक्टूबर शुरू होगी। इसे कंपनी ने 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB तीन स्टोरेज ऑप्शन पेश किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट और येलो कलर में उपलब्ध कराया है।

कीमत की बात करें तो फिलहाल भारत में इसकी प्राइज क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन यूरोपीय यूनियन के देशों में इसके 128GB मॉडल के लिए 749 यूरो (लगभग 70,000 रुपये) और 256GB वेरिएंट के लिए 809 यूरोप (लगभग 75,600 रुपये) तय हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy s24 fe launched in india check price sale date offers and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X