Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 FE की प्रोसेसर से लेकर खास स्पेक्स की जानकारी आई सामने, यहां जानें सबकुछ

टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy S24 FE स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस आगामी फोन Samsung Galaxy S24 FE के स्पेक्स का ऑफिशियली खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

वहीं एक बार फिर सामने आए लीक्स में फोन के ऑफिशियल डिजाइन , प्रोसेसर से लेकर डिस्प्ले और कैमरा तक की जानकारी लॉन्च से पता चल गया है। तो आइए आगे लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE की प्रोसेसर से लेकर खास डिटेल्स लीक

इस फोन के डिजाइन की बात करें तो यह देखने में गैलेक्सी S24 सीरीज फोन्स के समान ही है। हालांकि, सैमसंग FE स्मार्टफोन की इस पीढ़ी को अपने पिछले वर्जन के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।

लीक के अनुसार गैलेक्सी S24 FE में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो गैलेक्सी S23 FE की 6.4 इंच की स्क्रीन से ज्यादा है। इसकी डिस्प्ले 1450 निट्स तक की ब्राइटनेस से बढ़कर 1900 निट्स हो गई है, जबकि रिफ्रेश रेट 120Hz पर बना हुआ है।

Samsung Galaxy S24 FE की प्रोसेसर से लेकर खास डिटेल्स लीक

बड़े डिस्प्ले के साथ फोन के अन्य बदलाव मिलेंगे। हालांकि, सैमसंग ने S24 FE को बड़ा बनाने के बावजूद बैटरी में कोई खास सुधार नहीं किया है। इसमें 4565mAh की बैटरी होगी, जो इसके पिछले मॉडल की 4500mAh की बैटरी से थोड़ी ही ज़्यादा है। लीक से यह भी पता चलता है कि, फोन Exynos 2400e चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो कि फ्लैगशिप चिप का एक वेरिएंट है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का 3X ऑप्टिकल जूम लेंस दिए जानें की संभावना है। इसके अलावा 2024 डिवाइस के रूप में इसमें स्वाभाविक रूप से AI सुविधाएं शामिल होंगी। जिसके तहत S24 FE में पोर्ट्रेट स्टूडियो, सर्किल टू सर्च और जेनरेटिव एडिट जैसी फैसलिटी मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

Samsung Galaxy S24 FE की प्रोसेसर से लेकर खास डिटेल्स लीक

फिलहाल गैलेक्सी S24 FE की कीमत को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, S23 FE की कीमत 599 डॉलर है, इसलिए S24 FE में बड़ा डिस्प्ले और नया चिपसेट के कारण इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 FE leak reveals display, camera, processor and battery details ahead Of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X