Samsung Galaxy S24 FE पांच कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही Galaxy S24 FE को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस फोन के बारे में लगभग सभी डिटेल ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।
जिससे इसके वायरलेस चार्जिंग और डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। आपको बता दें, गैलेक्सी S24 'फैन एडिशन' गैलेक्सी S24 सीरीज पर आधारित होगा और इसे फ्लैगशिप मॉडल के किफायती ऑप्शन के तौर पर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए आगे इसके अब तक सामने आए सभी डिटेल जानते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S24 FE को UV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इस अपकमिंग फोन की फास्ट चार्जिंग स्पीड 25W होने का हिंट मिला है। जबकि, इसकी वायरलेस चार्जिंग 9W की हो सकती है।
इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट भी दी जा सकती है।

जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जबकि, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
डिजाइन की बात करें तो देखने में यह Galaxy S23 FE के समान हो सकता है। इसके फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। जबकि, रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है।

वहीं दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। वहीं हाल ही में सामने आई एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इस स्मार्टफोन को पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, सभी रंगों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी की वेबसाइट पर इसके दो अन्य कलर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
Galaxy S24 FE में पावर देने के लिए 4,565 mAh की बैटरी शामिल किए जानें की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है। इसके लिए सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। जिसमें डुअल-सिम होने की पुष्टि हो चुकी है।
साथ ही इसे 8GB तक रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। गौरतलब है कि, पिछले साल कंपनी ने अक्टूबर में ही Galaxy S23 FE को लॉन्च किया था। हालांकि, फिलहाल यह खुलासा नहीं हुआ है कि, इसे भारत और यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








