Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक, जानें फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung अपने आगामी हैंडसेट Galaxy S24 FE को लॉ़न्च करने की तैयारियों में जुटी है। Samsung Galaxy S24 FE के रेंडर जून में सामने आए थे। अभी कुछ हफ्ते पहले ही इस फोन के प्रोमो मटीरियल से फ़ोन के खास डिटेल्स सामने आए थे। और अब फोन की यूएस कीमत लीक हो गई है।

दरअसल सैमसंग का यह अपकमिंग फोन अपने लीक को लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE की संभावित कीमत- सामने आई लेटेस्ट लीक के अनुसार गैलेक्सी S24 FE की शुरुआती 128GB मॉडल की कीमत $649 यानी (लगभग 54,000 रुपये) होगी, अगर ये सही होता है तो पिछले साल की तुलना में इसकी कीमत में कंपनी $50 की कीमत की बढ़ोत्तरी करेगी। वहीं इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $709 (लगभग 59,000 रुपये) बताई गई है।

बता दें, S24 FE को पहले US FCC लिस्ट में देखा गया था और अब इसे BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जो भारत में इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले हफ्ते इसे दुनिया भर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराय जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE संभावित स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी एस24 एफई में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित Exynos 2400e चिपसेट शामिल किए जाने की संभावना है, इसे कंपनी Xclipse 940 GPU के साथ जोड़ सकती है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल लेंस के साथ 8MP का टेलीफोटो शूटर हो सकता है। इसके अलावा 10MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

सैमसंग का यह नया फोन Android 14 पर आधारित OneUI 6.1 पर रन करेगा है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4565mAh की बैटरी मिल सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 FE price leaked ahead of global launch know Expected specs and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X