Galaxy S24 FE की कीमत लीक, यह अपने पहले मॉडल की तुलना में अधिक महंगा होगा
टेक कंपनी Samsung जल्द ही अपने Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, इसके आने से पहले ही फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं।
इस हफ्ते की शुरुआत में ही सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, सैमसंग के आगामी गैलेक्सी S24 FE की कीमत पिछले साल के गैलेक्सी S23 FE से ज़्यादा होगी।

वहीं अब टिपस्टर आर्सेन ल्यूपिन ने शेयर किया है कि, फोन की आधिकारिक कीमतें क्या हो सकती हैं। ल्यूपिन ने X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी शेयर की है कि, गैलेक्सी S24 FE की कीमत यूरोप में 128GB वर्जन के लिए €749 और 256GB वर्जन के लिए €809 होगी।
ये कीमतें पहले की उन लीक्स की पुष्टि करती हैं कि, S24 FE अपने पहले की तुलना में ज्यादा महंगा होगा। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि फोन ग्रेफाइट, मिंट, येलो और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन - S24 FE में एक बड़ा डिस्प्ले होने का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें, S23 FE के 6.4-इंच की तुलना में 6.7-इंच का पैनल मिल सकता है। यह गैलेक्सी फैन एडिशन फोन पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले होगा, जो फ्लैगशिप S24 अल्ट्रा के आकार के करीब होगा।
इसके साथ ही इसमें प्रदर्शन के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 या Exynos 2400 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह वही चिप है, जो फ्लैगशिप S24 लाइनअप में है। गैलेक्सी S24 FE पर Exynos चिप की क्लॉक स्पीड रेगुलर S24 सीरीज़ में पाए जाने वाले से कम होने की उम्मीद है।
इसके अलावा पिछले लीक की माने तो कैमरा सेटअप S23 FE जैसा ही रहेगा। यानी कि, OIS के साथ 50MP मेन, 8MP टेलीफोटो 12 MP अल्ट्रावाइड लेंस होगा। साथ ही सेल्फी के लिए 10MP कैमरा दिए जानें की उम्मीद है।
Galaxy S23 FE के फीचर्स- Galaxy S23 FE में 6.4 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है। जो 120Hz, HDR10+ और 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 का चिपसेट शामिल किया गया है
जो 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 12 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








