Samsung Galaxy S24 FE जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा
Samsung जल्द ही अपना Galaxy S24 FE स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, इस फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसके कारण यह चर्चाओं में बना हुआ है, लेकिन अब लेटेस्ट में इसका अनबॉक्सिंग और प्रोमो वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फोन के डिजाइन और संभावित स्पेक्स दिखाए गए हैं।
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है। यह अपकमिंग फोन गैलेक्सी S-सीरीज फैन एडिशन (FE) मॉडल फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए एक किफायती ऑप्शन है।

दरअसल सैमसंग गैलेक्सी S24 FE के अनबॉक्सिंग वीडियो को टिपस्टर इवान ब्लास ने अपने X (ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया गया है।
कथित तौर पर इस वीडियो को एक फॉलोवर द्वारा रिटेल चैनल से लीक किया गया था। लीक वीडियो की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी S24 FE के पांच कलर वेरिएंट में लाए जानें की उम्मीद है। जिसमें ग्रे, मिंट, पीला, नीला और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन शामिल होगा।

हालांकि डिजाइन फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 मॉडल जैसा ही है। इसमें यह भी बताया गया है कि, गैलेक्सी S24 FE में एल्युमिनियम फ्रेम होगा और इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से सिक्योर किया जाएगा।
वहीं डिजाइन की बात करें तो गैलेक्सी S24 FE में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा शामिल होने की उम्मीद है।
चिपसेट की बात करें तो गैलेक्सी S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो कि फ्लैगशिप Exynos 2400 चिप का टोन्ड वर्जन है, जो भारत में गैलेक्सी S24 और S24 Plus में मिलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी शामिल किया जा सकता है। ये सभी अफवाहेंलीक हुए वीडियो में दिखाई गई हैं। ये वीडियो स्मार्टफोन के बारे में पिछले लीक हुए सभी दावों की पुष्टि करता है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE संभावित कीमत - रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S24 FE की कीमत में बढ़ोतरी किए जानें की उम्मीद है। पिछले साल के गैलेक्सी S23 FE की तुलना में इस स्मार्टफोन की कीमत में लगभग $50 की बढ़ोतरी की जा सकती है।
हालांकि, यह भी ध्यान देना होगा कि, अमेरिका और भारत में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन सटीक कीमत के लिए आपको इसके ऑफिशियल लॉन्च तक इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








