Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 FE vs Galaxy S23 FE: नया या पुराना मॉडल, किसे चुनेंगे आप

Samsung Galaxy S24 FE vs Samsung Galaxy S23 FE: Samsung ने आज अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने कई सारे दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इस फोन को पिछले साल मार्केट में Samsung Galaxy S23 FE का सक्सेसर बताया जा रहा है।

ऐसे में आपके दिमाग में ये उथल-पुथल चल रही होगी कि Samsung Galaxy S24 FE फोन पिछले मॉडल Galaxy S23 FE का सक्सेसर है, तो इसमें कंपनी ने कुछ परिवर्तन नहीं किया होगा। चलिए फिर Samsung Galaxy S24 FE और Samsung Galaxy S23 FE में होने वाले अंतर के बारे में जान लेते हैं, ताकि आपके लिए फोन का चुनाव करना आसान हो जाए और मन में उठ रहे सवालों पर विराम लग सकें।

Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy S23 FE फोन में कितना है अंतर!

Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy S23 FE में अंतर

डिस्प्ले: Galaxy S24 FE में कंपनी ने 6.7 इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले दी है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले को फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्ट्स द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। ये फोन Samsung Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड One UI 6.0 पर रन करता है और इसमें AI फीचर्स भी शामिल है। इस फोन में 7 साल के सिक्टोरिटी अपडेट मिलने की बात कही है।

बात करें Galaxy S23 FE की तो इसमें 6.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन को कंपनी ने दो प्रोसेसर ऑप्शन Samsung Exynos 2200 और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च किया है। इस डिवाइस में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन शामिल है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5.1 पर रन करता है। इसमें 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।

कैमरा: Galaxy S24 FE में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Galaxy S23 FE फोन 50MP के मेन लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 12MP काअल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। इस फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 10MP का कैमरा शामिल है। यानी की नए मॉडल और पुराने फोन के मॉडल के कैमरा में कंपनी ने कोई अंतर नहीं किया है।

बैटरी: Galaxy S24 FE में पावर देने के लिए 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग क्षमता मौजूद है। बात करें Galaxy S23 FE की बैटरी की तो इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 15 वॉट वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

अन्य फीचर्स: Galaxy S24 FE में डुअल सिम कैपिसिटी है और फिजिकल डुअल eSIM का सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v5.3, NFC, Navic और भी बहुत कुछ शामिल है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।

अब बात करें Galaxy S23 FE मॉडल के अन्य फीचर्स की तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग, डुअल सिम पोर्ट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स शामिल है।

Galaxy S24 FE और Galaxy S23 FE की कीमत

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत की बात करें तो इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीदो स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च हुए फोन की कीमतें क्रमश: 59,999 रुपये और 69,999 रुपये है। यानी की नए मॉडल और पुराने मॉडल की कीमत में कंपनी ने कुछ ज्यादा अंतर नहीं किया है। दोनों ही मॉडल 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदें जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has today launched its new smartphone Samsung Galaxy S24 FE in India. Here we bring you the difference between Samsung Galaxy S24 FE and Samsung Galaxy S23 FE to make your purchase easier.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X